हनीमून नव विवाहित कपल्स के जीवन का महत्वपूर्ण हिसा होता है, ताकि विवाहित जोड़े भावी जीवन के लिए सुखद और मीठी यादें बना सके। जिसके सहारे पूरी जिंदगी जिम्मेदारी के साथ एक दूसरे का निभाये। भारत मे बहुत सारे प्रसिद्ध ओर लोकप्रिये पर्यटन स्थल (Bharat Mai Honeymoon Destinations Or Ghumane Ki Jagah) है, जहा देश विदेश से कपल्स हनीमून मनाने आते है। लेकिन बहुत से लोगों को भारत के बेहतरीन हेनिमून प्लेस की जानकारी नहीं होती है,अगर आपने अपने हनीमून की प्लानिंग कर रहे हैं। तो हम इस आर्टिकल मे भारत के 10 सबसे खूबसूरत एवं रोमांटिक हनीमून प्लेस की जानकारी दे रहे है।
Bharat Mai Honeymoon Destinations Or Ghumane Ki Jagah
भारत मे हनीमून डेस्टिनेशन के चुनाव में हम आपकी मदद किए देते हैं। भारत के कुछ मशहूर हनीमून स्थलों की जानकारी इस लेख मे शेयर कर रहे है , इन हनीमून स्थल पर आप अपने साथी के साथ जाकर अपने जीवन की सुरुआत को यादगार बना सकते है।
1.Nainital Bharat Mai Honeymoon Destinations Or Ghumane Ki Jagah
उत्तराखंड का नैनीताल भारत में हनीमून और घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है। नैनीताल का प्राकृतिक सौंदर्य, हरे-भरे पहाड़, और ठंडी हवा इसे पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनाते हैं। नैनीताल एक सुंदर हनीमून प्लेस है। नैनीताल का वातावरण हनीमून के लिए बिल्कुल उपयुक्त स्थान है। नेनीताल आज विश्व भर मे काफी प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
यहां की ठंडी हवा, झील के किनारे का शांत वातावरण इसे नवविवाहित जोड़ों के लिए आदर्श स्थान बनाता है। नैनीताल में हनीमून के दौरान नवविवाहित जोड़े यहां के घोड़ों की सवारी का आनंद ले सकते है, झील के किनारे पर रोमांटिक वॉक कर सकते हैं। इसके अलावा, यहां के रेस्तरां में कैंडल लाइट डिनर का मजा भी लिया जा सकता है। नैनीताल झील नवविवाहित कपल के लिए बेस्ट हनीमून प्लेस है, सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत दृश्य देखना पर्यटकों के दिलों को मोह लेता है।
नैनीताल कैसे पहुंचें
नैनीताल भारत प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। दिल्ली से नैनीताल तक सड़क मार्ग से लगभग 6-7 घंटे का सफर है। इसके अलावा, काठगोदाम रेलवे स्टेशन नैनीताल का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन है, जो नैनीताल से लगभग 34 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां से टैक्सी या बस के माध्यम से नैनीताल पहुंचा जा सकता है।
नेनीताल का नजदीकी हवाई अड्डा पंतनगर है, जो यहा से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पंतनगर से नियमित उड़ानों के माध्यम से दिल्ली और अन्य बड़े शहरों से नैनीताल तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
2.Udaipur Bharat Mai Honeymoon Destinations Or Ghumane Ki Jagah

उदयपुर जिसे झीलों का शहर “city of lakes” कहा जाता है, भारत के सबसे रोमांटिक और खूबसूरत हनीमून स्थलों में से एक है। आज के टाइम बॉलीवूड के हीरो हीरोइन की शादी की पहली पसंद उदयपुर है, क्यूकी राजस्थान का उदयपुर शहर अपनी झीलों, विसाल महलों, और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए मशहूर है। यहां के आकर्षक महल, शाही संस्कृति, और शांत झीलें नवविवाहित जोड़ों के लिए एक आदर्श हनीमून डेस्टिनेशन बनाते हैं।
उदयपुर का हर कोना शाही परंपरा और राजपूत इतिहास से सराबोर है, जो नव विवाहित जोड़े के जीवन का एक यादगार पल बनाता है। उदयपुर का हर कोना शाही वैभव से भरा हुआ है। यहां के शाही महल, आलीशान होटल, और शानदार रेस्तरां आपके हनीमून को बेहद खास और यादगार बना सकते हैं। पिछोला झील में बोट राइड, सिटी पैलेस का दौरा, और अरावली पहाड़ियों में सनसेट पॉइंट पर समय बिताना उदयपुर के हनीमून अनुभव को और भी खास बनाता है।
उदयपुर कैसे पहुंचें
उदयपुर का महाराणा प्रताप हवाई अड्डा देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। यहां दिल्ली, मुंबई, जयपुर और अन्य बड़े शहरों से नियमित उड़ानें उपलब्ध हैं। वही उदयपुर रेलवे स्टेशन भी प्रमुख रेलवे नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। उदयपुर सड़क मार्ग से भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जयपुर, जोधपुर, अहमदाबाद और अन्य प्रमुख शहरों से बस और टैक्सी सेवाएं यहां आसानी से उपलब्ध हैं।
3.Darjeeling Bharat Mai Honeymoon Destinations Or Ghumane Ki Jagah
दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल के उत्तर में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसे “पहाड़ों की रानी” कहा जाता है। हनीमून कपल्स के लिए भारत मे दार्जिलिंग पर्यटन स्थल सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। दार्जिलिंग अपने चाय के बागानों, बर्फ से ढके हिमालय के दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता नवविवाहित जोड़ों को एक यादगार अनुभव है। दार्जिलिंग का अद्भुत सौंदर्य और रोमांटिक माहौल इसे एक सुंदर हनीमून डेस्टिनेशन बनाता है।
दार्जिलिंग के टाइगर हिल से आप कंचनजंगा की बर्फ से ढकी चोटियों का नजर देश सकते है, यहा से सूर्योदय का अद्भुत नजारा दिखाई देता हैं। यह जगह हनीमून पर आए जोड़ों के लिए एक रोमांटिक स्पॉट है, जहां सुबह की पहली किरणों के साथ हिमालय का दृश्य मन को मोह लेता है। यहां से आप माउंट एवरेस्ट की झलक भी देख सकते हैं। यह नजारा आपके हनीमून के अनुभव को और भी खास बना देगा।
दार्जिलिंग कैसे पहुंचें
दार्जिलिंग के सबसे पास बागडोगरा हवाई अड्डा है,जो यहा से 70 किलोमीटर की दूर है। ओर दार्जिलिंग का नजदीकी रेलवे स्टेशन न्यू जलपाईगुड़ी है, जो लगभग 62 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दार्जिलिंग सड़क मार्ग से भारत के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह कनेक्ट है, आप बस या टैक्सी के जरिए दार्जिलिंग तक पहुंच सकते हैं।
4.Ladakh Bharat Mai Honeymoon Destinations Or Ghumane Ki Jagah

लद्दाख, भारत के सबसे सुंदर और मनमोहक स्थलों में से एक है, जो हिमालय की गोद में बसा है। इसे “भारत का सर्वग” भी कहा जाता है। लद्दाख मे ऊंची बर्फीली पहाड़ियां, शांत झीलें, और पहाड़ों से बहते खूबसूरत झरने इसे हनीमून के लिए एक उतम स्थान हैं। अगर आप रोमांच, प्राकृतिक सुंदरता, और शांत वातावरण की तलाश में हैं, तो लद्दाख आपके हनीमून के लिए बेहतरीन जगह है।
लद्दाख रोमांच ओर एडवेंचर से भरा हुआ है। यहां आप एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे ट्रेकिंग, बाइकिंग और रिवर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा, पैंगोंग झील के किनारे पर अपने साथी के साथ समय बिता सकते है, और सुंदर वादीओ मे अपने साथी के साथ हनीमून को यादगार बना देगा। यहां की ठंडी हवा, नीले आसमान और बर्फ से ढकी चोटियां नव विवाहित जोड़े के लिए एक अनोखा रोमांटिक अनुभव होता हैं।
लद्दाख कैसे पहुंचें
लद्दाख का हवाई अड्डा लेह शहर में स्थित है। यह हवाई अड्डा भारत के अन्य हवाई अड्डा से जुड़ा हुआ है। लद्दाख तक पहुंचने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है, लेकिन जम्मू तवी रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी प्रमुख रेलवे स्टेशन है। यहां से आप लेह तक बस या टैक्सी की सुविधा ले सकते हैं।
5.Backwaters of Kerala Bharat Mai Honeymoon Destinations Or Ghumane Ki Jagah
केरल के बैकवाटर्स विश्व प्रसिद्ध ओर लोकप्रिये स्थान हैं, और यह स्थान हनीमून मनाने वालों के लिए एक अदभुत अनुभव प्रदान करता है। पानी से भरे हुए प्राकृतिक झीलें, नहरें, हरे-भरे नारियल के पेड़ों से घिरे हुए होते हैं, जो यहां की शांति और खूबसूरती को और भी बढ़ाते हैं। केरल के बैकवाटर्स भारत में हनीमून मनाने के लिए सबसे रोमांटिक और आकर्षक स्थानों में से एक हैं।
केरल के बैकवाटर क्रूज़ और हाउसबोट्स में बिताए जाने वाले रोमांटिक पल, किसी भी हनीमून कपल के जीवन का सबसे यादगार हिसा होता हैं। केरल में हनीमून पर आने वाले जोड़ों के लिए हाउसबोट क्रूज़ सबसे रोमांटिक जगह में से एक है। हाउसबोट पर टाइम बिताना, बैकवाटर्स के शांत पानी में सैर करना और प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेना नव विवाहित जोड़ों के लिए एक यादगार अनुभव होता है। बैकवाटर्स की यात्रा करते समय आप यहां के शांत और लुभावने दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। हनीमून के लिए यह जगह बेहद रोमांटिक और आदर्श मानी जाती है।
6.Srinagar Bharat Mai Honeymoon Destinations Or Ghumane Ki Jagah

श्रीनगर, जिसे “धरती का स्वर्ग” कहा जाता है, भारत के सबसे खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन्स में से एक है। यह कश्मीर की घाटी में स्थित है और अपने मनमोहक परिदृश्य, शांत झीलों, बाग-बगीचों और रोमांटिक माहौल के लिए प्रसिद्ध है। श्रीनगर न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, बल्कि इसकी ऐतिहासिक धरोहरें, संस्कृति और हाउसबोट्स भी इसे एक अद्वितीय हनीमून स्थान बनाते हैं। नवविवाहित जोड़ों के लिए श्रीनगर एक परफेक्ट जगह है, जहां वे प्यार भरे पलों को कुदरत की गोद में बिता सकते हैं।
डल झील हनीमून मनाने वाले जोड़ों के लिए एक सही स्थान है। झील के नीले पानी में बोटिग करते हुए आप अपने साथी के साथ कश्मीर की बर्फीली पहाड़ियों का अद्भुत नज़ारा देख सकते हैं। झील मे हाउसबोट्स में रहना और सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य देखना एक बेहद रोमांटिक अनुभव होता है। झील के किनारे बैठकर अपने साथी के साथ समय बिताना आपके हनीमून को और भी खास बना देगा। यहां के शांत और रोमांटिक माहौल में जोड़े अपने प्यार भरे पलों को खास बना सकते हैं।
श्रीनगर कैसे पहुंचें
श्रीनगर का अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। यहां से दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और अन्य बड़े शहरों से सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। श्रीनगर सड़क मार्ग से भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जम्मू से श्रीनगर तक की सड़क यात्रा बेहद खूबसूरत होती है, जहां आप पहाड़ों और घाटियों के मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। नेशनल हाईवे 44 श्रीनगर को जम्मू से जोड़ता है और सड़क यात्रा के लिए एक लोकप्रिय मार्ग है।
7. Manali Bharat Mai Honeymoon Destinations Or Ghumane Ki Jagah
मनाली हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य,रोमांटिक माहौल के कारण नवविवाहित जोड़ों मे हनीमून के काफी लोकप्रिये स्थान है। मनाली हनीमून के लिए, भारत में सबसे पसंदीदा जगह है। यहा के सफेद बर्फ से ढके पहाड़, हरियाली की चादर मे लिपटी हसीन वादिया ,और पहाड़ों से बहते हुए खूबसूरत झरने, नवविवाहित जोड़ों के जीवन की नई सुरुआत करने के लिए एक यादगार अनुभव हो सकता है।
मनाली का मौसम पूरे साल सुहावना रहता है, जिससे यह एक आदर्श हनीमून डेस्टिनेशन बन जाता है। मनाली की हरी-भरी घाटियां, ठंडी हवा और बर्फ से ढके पहाड़ एक रोमांटिक माहौल बनाते हैं। यहां के सेब के बागान, देवदार के जंगल, और बहती हुई ब्यास नदी के किनारे समय बिताना नवविवाहित जोड़ों के लिए एक खास अनुभव होता है। आप अपने साथी के साथ यहां की खूबसूरत वादियों में घूम सकते हैं और कुदरत के करीब रोमांटिक पल बिता सकते हैं।
मनाली कैसे पहुंचें
मनाली के निकटतम हवाई अड्डा भुंतर में स्थित है, जो मनाली से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर है। भुंतर हवाई अड्डे से आप टैक्सी या कैब के जरिए मनाली तक आसानी से पहुंच सकते हैं। मनाली का निकटतम बड़ा रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ है। मनाली सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
8.Goa Beach Bharat Mai Honeymoon Destinations Or Ghumane Ki Jagah

गोवा भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपने नीले समुद्र के किनारे मस्ती भरे वातावरण के लिए दुनियाभर में मशहूर है। गोवा के बीचेस न केवल एक रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में जाने जाते हैं, बल्कि यहाँ की नाइटलाइफ, वाटर स्पोर्ट्स इसे और खास बनाते हैं। नवविवाहित जोड़े यहां समुद्र के किनारे शांति और सुकून के पल बिताने आते हैं।
गोवा के बीचेस पर अपने साथी के साथ स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग का आनंद ले सकते हैं। गोवा का आकर्षक समुद्री तट, संस्कृति, और रोमांचक गतिविधियाँ इसे हनीमून के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। यहाँ आप शांति से समुद्र का आनंद ले सकते हैं या फिर पार्टियों में शामिल होकर गोवा की नाइटलाइफ का मजा उठा सकते हैं। बागा बीच अपने नाइटलाइफ और बीच पार्टियों के लिए प्रसिद्ध है।
9.Ooty, Bharat Mai Honeymoon Destinations Or Ghumane Ki Jagah
ऊटी दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित है और इसे “हिल स्टेशनों की रानी” के रूप में जाना जाता है। नीलगिरि पहाड़ियों के बीच बसा ऊटी अपने सुंदर चाय बागानों, घने जंगलों ओर शांतिपूर्ण वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यह हनीमून कपल्स के लिए एक आदर्श डेस्टिनेशन है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांटिक माहौल के कारण साल भर यात्रियों को आकर्षित करता है। ऊटी के हरे-भरे पहाड़, नीले आकाश और शांत झीलें, जो नवविवाहित जोड़ों के हनीमून के अनुभव खास बना देते हैं।
ऊटी का शांत और ठंडा मौसम इसे हनीमून के लिए एक आदर्श जगह बनाता है। यहां की हरी-भरी घाटियां, खूबसूरत झीलें और हरियाली से भरी पहाड़ियां नवविवाहित जोड़ों को रोमांटिक फ़ील देता हैं। ऊटी के चाय बागानों मे अपने साथी के साथ घूमना, नवविवाहित कपल पहाड़ियों पर ट्रेकिंग करना और झील के किनारे साथी के साथ बेठ कर अद्भुत वादिया को देखना कितना सकुन भरा होता है।
10.Shimla, Bharat Mai Honeymoon Destinations Or Ghumane Ki Jagah
शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है ,जो भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यह अपने बर्फ से ढके पहाड़ों, अदबूत हरे-भरे जंगलों, और शांति भरे वातावरण के लिए दुनिया भर के पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करता है। शिमला का सुहावना मौसम और मनोरम दृश्य नव विवाहित कपल्स के लिए एक बेहतरीन हनीमून प्लेस हैं। अंग्रेजों के जमाने से इसे ‘समर कैपिटल’ कहा जाता था, शिमला आज भी मनमोहक द्रश्य के कारण विवाहित कपल्स एक खास जगह है। अगर आप अपने हनीमून के लिए एक रोमांटिक और प्राकृतिक जगह की तलाश में हैं, तो शिमला से बेहतर कोई अन्य स्थान नहीं हो सकता।
शिमला का ठंडा और सुहावना मौसम इसे हनीमून के लिए एक आदर्श डेस्टिनेशन बनाता है। यहां की हरियाली, पहाड़ों की ऊंची चोटियां और शांत वातावरण नवविवाहित जोड़ों को रोमांटिक माहौल प्रदान करते हैं। शिमला के शांत और प्राकृतिक स्थानों में आप अपने साथी के साथ समय बिता सकते हैं और जीवनभर की यादें संजो सकते हैं। शिमला के टुरिस्ट प्लेस दुनिया भर मे लोकप्रिये स्थान है।
शिमला कैसे पहुंचें
शिमला का निकटतम हवाई अड्डा जुब्बरहट्टी में है, जो शिमला से लगभग 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ओर शिमला का निकटतम रेलवे स्टेशन कालका में है, जो शिमला से 96 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शिमला सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। दिल्ली, चंडीगढ़, और अन्य प्रमुख शहरों से शिमला तक की सड़क यात्रा सुंदर और रोमांचक होती है। आप अपनी गाड़ी से या बस के जरिए शिमला तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
दोस्तों हम आशा करते हैं की इस आर्टिकल से आपको Bharat Mai Honeymoon Destinations Or Ghumane Ki Jagah की पूरी जानकारी मिल गयी होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी Bharat Mai Honeymoon Destinations Or Ghumane Ki Jagah की जानकारी हो सके।
4 thoughts on “10 सबसे खूबसूरत एवं रोमांटिक Bharat Mai Honeymoon Destinations Or Ghumane Ki Jagah”